टिहरी, नवम्बर 30 -- कीर्तिनगर ब्लॉक सभागार में पहली बीडीसी बैठक संपन्न हुई। जिसमें ब्लाक की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा हुई। बीडीसी में यहां से तीन बार ब्लाक प्रमुख रहे पूर्व काबीना मंत्री स्व दिवाकर भट्ट को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। सदन में क्षेत्र पंचायत सदस्य रानीहाट मनोज जोशी ने क्षेत्र पंचायत सदस्यों को मानदेय देने की बात रखी। मल्ली रिगोली की प्रधान लीला देवी ने कहा कि रिगोली में पेयजल कि किल्लत होने से लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होने जल्द से पेयजल आपूर्ति को सूचारू किए जाने की मांग की। ज्येष्ठ प्रमुख जगतराम रतूड़ी ने चौरास क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति को सुचारू किए जाने को कहा। धारी ढुण्डसीर के प्रधान राम सिंह चौहान ने कहा कि धारी-ढुण्डसीर मोटरमार्ग पर रोड़ कटिंग निर्माण कार्य से लोक निर्माण विभाग ने पे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.