प्रयागराज, मार्च 17 -- उत्तर मध्य रेलवे के डीएसए मैदान में 14 से 16 मार्च तक भारत स्काउट हट में गाइड विंग की टेस्टिंग कैम्प परीक्षा का आयोजन किया गया। शिविर में नेशनल हेडक्वार्टर की ओर से निर्धारित एपीआरओ पार्ट-III पुस्तक के पाठ्यक्रम के आधार पर बुलबुल, गाइड और रेंजर सदस्यों के लिए स्वर्ण पंख, तृतीय सोपान और निपुण परीक्षा हुई। यह आयोजन भारत स्काउट एवं गाइड, राज्य मुख्यालय की वाइस प्रेसिडेंट आयुषी भटनागर के मार्गदर्शन में किया गया। परीक्षा में एनसीआर की भारत स्काउट एवं गाइड की पहली बार पांच से 10 वर्ष के आयु वर्ग की बुलबुल सदस्यों ने प्रतिभाग किया। कुल 23 प्रतिभागियों ने परीक्षा उत्तीर्ण की, जिनमें बुलबुल विंग (स्वर्ण पंख परीक्षा) के छह सदस्य, गाइड विंग (तृतीय सोपान) के 11 प्रतिभागी और रेंजर विंग (निपुण परीक्षा) के छह 6 प्रतिभागी शामिल रहे...