लखीमपुरखीरी, मार्च 2 -- इस बार होलिका दहन के बाद अगले दिन शहर सहित पूरे जिले का बाजार खुला रहेगा। लोग खरीदारी करेंगे। वहीं चार मार्च को रंगोत्सव के दिन बाजार बंद रहेगा। वहीं त्योहार को देखते हुए सोमवार को साप्ताहिक अवकाश के दिन भी जिले का बाजार खुला रहा। होली से पहले सोमवार की रात को होलिका दहन किया जाना है। इससे पहले महिलाओं ने होलिका की परंपरागत ढंग से पूजा की। उसकी परिक्रमा की। कई जगहों पर नगर पालिका की ओर से सोमवार को भी लकड़ियां डलवाई जाती रहीं। कई जगहों पर लोगों ने आपसी सहयोग से होलिका तैयार की। हर साल होलिका दहन के बाद अगले दिन रंगोत्सव होता है इसमें लोग रंग गुलाल खेलकर एक-दूसरे को होली की बधाई देते हैं, लेकिन इस बार होलिका दहन दो मार्च की रात बारह बजे के बाद हो रहा है। जबकि रंगोत्सव चार मार्च है। ऐसे में तीन मार्च को बाजार खुला रह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.