मुजफ्फरपुर, फरवरी 25 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। सीबीएसई 10वीं बोर्ड की परीक्षा में बुधवार को साइंस के सवालों ने बच्चों को राहत दी। सैंपल पेपर से कई सवाल मिले। कुछ बच्चों का कहना था कि फिजिक्स ने थोड़ा उलझाया, पर बायो के सवाल काफी आसान रहे। पहली बार साइंस के पेपर में कॉपी पर सेक्शन बांटकर बच्चों को जवाब लिखना था। इसको लेकर केन्द्रों पर वीक्षकों द्वारा भी बच्चों को समझाया गया। एक सेक्शन के जवाब दूसरे में लिखने पर बच्चों को अंक नहीं मिल पाएंगे। जिले में 16 केन्द्रों पर सीबीएसई 10वीं बोर्ड की परीक्षा हो रही है। कुल 80 अंक के लिए तीन घंटे की समय अवधि दी गई थी। परीक्षार्थियों ने कहा कि पेपर बोर्ड के दिए गए सैंपल पेपर जैसा ही था और संतुलित था। वहीं एक्सपर्ट ने कहा है कि 10वीं का साइंस का पेपर का डिफिकल्टी लेवल मॉडरेट था। छात्रों ने कहा कि ...