नई दिल्ली, जून 25 -- संबंध बनाने के बाद खून आने को लेकर समाज में आज भी कई तरह की बातें सुनने को मिलती हैं। बहुत से लोग मानते हैं कि अगर पहली बार संबंध बनाने के दौरान खून आया, तो इसका मतलब महिला वर्जिन थी। वहीं अगर खून नहीं आया, तो कई बार तरह-तरह के सवाल खड़े कर दिए जाते हैं। लेकिन क्या सच में ऐसा है? स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. वैदेही मराठे का कहना है कि यह सोच पूरी तरह सही नहीं है। हर महिला का शरीर अलग होता है और संबंध के बाद खून आने या ना आने के पीछे कई कारण हो सकते हैं। कई बार यह बिल्कुल नॉर्मल होता है, तो कभी-कभी यह किसी हेल्थ प्रॉब्लम का साइन भी हो सकता है। इसलिए इस विषय को सही जानकारी और समझ के साथ देखना बेहद जरूरी है।क्या पहली बार संबंध बनाने पर खून आना जरूरी है? इसका सीधा जवाब है- नहीं। डॉ. वैदेही का कहना है, हर महिला को पहली बार संबं...