नई दिल्ली, फरवरी 25 -- Angel One Stock Split: घरेलू ब्रोकरेज फर्म एंजल वन पहली बार अपने शेयर का बंटवारा कर रही है। एंजल वन ने पिछले दिनों 1:10 के रेशियो में स्टॉक स्प्लिट (शेयर बांटने) की घोषणा की थी। यानी, कंपनी अपने शेयर को 10 टुकड़ों में बांटेगी। कंपनी ने स्टॉक स्प्लिट की रिकॉर्ड डेट फिक्स कर दी है। एंजल वन ने शेयर के बंटवारे की रिकॉर्ड डेट गुरुवार 26 फरवरी 2026 तय की है। एंजल वन के बोर्ड ने 15 जनवरी 2026 को इक्विटी शेयरों के सब-डिवीजन को अपनी मंजूरी दी थी। 645% से ज्यादा उछल गए हैं एंजल वन के शेयरघरेलू ब्रोकरेज फर्म एंजल वन (Angle One) के शेयर पिछले 5 साल में 645 पर्सेंट से अधिक चढ़ गए हैं। एंजल वन के शेयर 26 फरवरी 2021 को 330.60 रुपये पर थे। कंपनी के शेयर 25 फरवरी 2026 को 2504.50 रुपये पर जा पहुंचे हैं। पिछले 4 साल में एंजल वन के शेय...