अररिया, मार्च 10 -- अररिया, वरीय संवाददाता पहली बार प्रारंभिक विद्यालय के बच्चों के लिए होने वाली वार्षिक परीक्षा में प्रश्नपत्र नहीं भेजे जायेंगे। ब्लैक बोर्ड पर प्रश्नपत्र लिखा जाएगा। ये प्रश्नपत्र ई शिक्षाकोष पोर्टल पर विद्यालय लॉगिन में परीक्षा शुरू होने से 45 मिनट पहले उपलब्ध कराया जाएगा। यानी पहली बार तीसरी से आठवीं कक्षा के बच्चों को घर ले जाने के लिए प्रश्नपत्र नहीं मिलेंगे। इस संबंध में शिक्षा विभाग ने गाइड लाइन जारी कर दिया है। यह जानकारी शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने दी।यहां बता दें कि पहले सिर्फ कक्षा एक और दो के लिए प्रश्नपत्र ई शिक्षाकोष पोर्टल पर उपलब्ध कराया जाता था, लेकिन इस बार सभी कक्षा यानी तीन से आठ तक सभी वर्ग का प्रश्न पत्र ई शिक्षाकोष पोर्टल पर उपलब्ध कराया जाएगा। वर्ग में उपस्थित वीक्षक प्रश्नपत्र को ब्लैक बोर्ड प...