उरई, जनवरी 5 -- उरई। माध्यमिक शिक्षा परिषद के निर्देशानुसार पहली बार रिजर्व पेपर से 10वीं 12वीं की प्री बोर्ड परीक्षा कराई जा रही है। पिछले साल परीक्षा के दो सेट बोर्ड से भेजे गए थे। जिसमें एक सेट को जीआईसी में रिजर्व रखा गया था। अब बोर्ड के मानक के अनुरूप सभी छात्र-छात्राओं के लिए रिजर्व प्रश्न पत्र उपलब्ध हैं।जिसमें जनवरी के तृतीय सप्ताह में आयोजित यूपी बोर्ड हाईस्कूल इंटरमीडिएट की प्री बोर्ड परीक्षा में 37,809 परीक्षार्थी देंगे। इसमें इंटरमीडिएट के 18,791 परीक्षार्थी और हाईस्कूल के 19018 परीक्षार्थी एग्जाम में शामिल होंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...