नई दिल्ली, जून 16 -- - एक लाख स्मार्ट एलईडी लाइट की कीमत 60 महीनों में कंपनी को चुकाएगी सरकारनई दिल्ली प्रमुख संवाददातादेश में पहली बार दिल्ली सरकार मासिक किश्तों पर एक लाख स्मार्ट स्ट्रीट लाइट खरीदने जा रही हैं। इसकी लागत को पीडब्ल्यूडी द्वारा 60 महीनों में चुकाया जाएगा। प्रत्येक महीने लाइट के सुचारू रुप से चलने की रिपोर्ट पीडब्ल्यूडी के पास आएगी जिसके आधार पर कंपनी को प्रत्येक माह भुगतान किया जाएगा। स्मार्ट लाइट की रोशनी मौजूदा लाइटों से दोगुना होगी। इतना ही नहीं पांच वर्षों तक सभी लाइटों की देखरेख से लेकर मरम्मत की जिम्मेदारीर भी कंपनी के पास ही होगी। पीडब्ल्यूडी अधिकारियों के अनुसार दिल्ली में सड़कों को जगमग करने के लिए पीडब्ल्यूडी द्वारा लगभग एक लाख स्मार्ट एलईडी लाइट लगाई जा रही हैं। इसके लिए पीडब्ल्यूडी द्वारा टेंडर जारी कर दिया गय...