प्रयागराज, अगस्त 2 -- प्रयागराज। राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी)-2020 के तहत इलाहाबाद विश्वविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभाग ने स्नातक पाठ्यक्रम में बदलाव किया है। अब पहली बार बीए तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों को भारतीय महिला चिंतकों और समाज सुधारकों के राजनीतिक एवं सामाजिक विचार पढ़ाए जाएंगे। विभाग ने पाठ्यक्रम में पंडिता रमाबाई और रुकैया सखावत हुसैन के विचारों को शामिल किया है। इससे पहले भारतीय राजनीतिक चिंतन के पाठ्यक्रम में 15 प्रमुख भारतीय चिंतकों के विचार शामिल थे, लेकिन किसी भी महिला चिंतक को स्थान नहीं मिला था। नए पाठ्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को भारतीय राजनीतिक विचारधारा के अधिक व्यापक और समावेशी स्वरूप से परिचित कराना है। पंडिता रमाबाई ने महिला शिक्षा, सामाजिक न्याय और महिला अधिकारों के पक्ष में महत्वपूर्ण कार्य किया, जबकि रुक...