हिन्दुस्तान ब्यूरो, अक्टूबर 16 -- बिहार में भाजपा कोटे से दोनों उपमुख्यमंत्री पहली बार डिप्टी सीएम रहते विधानसभा के चुनावी समर में उतरे हैं। इससे पहले भाजपा का कोई भी नेता बतौर उपमुख्यमंत्री रहते बिहार में विधानसभा का चुनाव नहीं लड़ा है। 2025 के चुनाव में दोनों उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी तारापुर और विजय कुमार सिन्हा लखीसराय से चुनाव लड़ रहे हैं। हालांकि, ये दोनों नेता पहले भी चुनाव लड़ते रहे हैं, पर उपमुख्यमंत्री बनने के बाद यह इनका पहला विधानसभा चुनाव होगा। साथ ही भाजपा के दो पूर्व उपमुख्यमंत्री भी चुनावी मैदान में हैं। भाजपा के अब तक राज्य में पांच उपमुख्यमंत्री हुए हैं। वर्तमान में सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा इस पद पर हैं। वहीं, वर्ष 2020 चुनाव के बाद तारकिशोर प्रसाद और रेणु देवी उपमुख्यमंत्री बनी थीं। अगस्त, 2022 में बिहार में फ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.