नई दिल्ली, अगस्त 25 -- दिग्गज कार निर्माता कंपनी किआ (Kia) की नई SUV सोरेंटो (Sorento) का भारत में लंबे समय से इंतजार हो रहा है। हाल ही में इस दमदार SUV को पहली बार बिना किसी कवर या कैमॉफ्लाज के भारतीय सड़कों पर टेस्ट रन के दौरान देखा गया है। इसके बाद से ही कार लवर्स का उत्साह दोगुना हो गया है। माना जा रहा है कि यह गाड़ी किआ के अनंतापुर (आंध्र प्रदेश) वाले प्लांट के आसपास ही स्पॉट हुई है। कंपनी 4 सितंबर को इसे ऑफिशियल लॉन्च करने जा रही है। जबकि इसकी प्री-बुकिंग और प्रोडक्शन पहले ही शुरू हो चुके हैं। बता दें कि इसका वीडियो 'becarladka' नाम के एक इंस्टाग्राम यूजर ने शेयर किया है।कुछ ऐसी दिख रही किआ सोरंटो वीडियो में दिखी सोरेंटो का एक्सटीरियर डिजाइन बेहद मस्कुलर और एग्रेसिव लग रहा है। इसका मैट ग्रे शेड गाड़ी को काफी प्रीमियम और स्पोर्टी फील...