नई दिल्ली, सितम्बर 7 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। देश में यात्री वाहनों की खुदरा बिक्री ने अगस्त में नया रिकॉर्ड बनाया है। पहली बार वैकल्पिक ईंधन वाले वाहनों की हिस्सेदारी पेट्रोल से आगे निकल गई। बीते महीने सीएनजी, हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक वाहनों की संयुक्त हिस्सेदारी 41.95 फीसदी रही। जबकि पेट्रोल और एथनॉल वाले वाहनों की हिस्सेदारी 40.85 फीसदी रही। हालांकि, अकेले ईंधन के तौर पर पेट्रोल अभी भी सबसे आगे है। सोमवार को फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशंस (फाडा) की तरफ से जारी आंकड़े के हिसाब से बीते महीने देश में कुल 24 लाख 23 हजार 201 वाहन बिके, जो बीते साल की समान अवधि के मुकाबले 17.51 फीसदी अधिक है। हालांकि, जुलाई के मुकाबले बिक्री में 6.48 फीसदी की गिरावट रही। यात्री वाहनों की बिक्री 4 लाख 2 हजार 398 रही। इसमें बीते साल के मुताबले 16.14...