शाहजहांपुर, जून 19 -- खुटार, संवाददाता। गांव हरनाई में एक वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के चर्चित मामले में गुरुवार को नया मोड़ सामने आया। अब तक आरोपी गुड्डू शर्मा के समर्थन में विभिन्न राजनीतिक दलों और संगठनों की ओर से निष्पक्ष जांच की मांग उठाई जा रही थी, लेकिन पहली बार किसान मजदूर सेवा कल्याण समिति खुलकर पीड़ित परिवार के समर्थन में सामने आई है। समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुन्नालाल मिश्रा ने खुटार थाने पहुंचकर पीड़ित परिवार से मुलाकात की और आरोपी को कड़ी सजा दिलाने की पैरवी करने की बात कही। गुरुवार को पीड़ित व्यक्ति अपनी पत्नी और एक वर्षीय बच्ची के साथ खुटार थाने पहुंचा। उसने पुलिस अधिकारियों से आरोपी गुड्डू शर्मा को कड़ी सजा दिलाने और उसे जेल से रिहा न किए जाने की मांग की। इसी दौरान किसान मजदूर सेवा कल्याण समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुन्नाल...