सीतामढ़ी, मई 12 -- सीतामढ़ी। सीतामढ़ी के बलभद्र नगर स्थित कलवार अतिथि भवन में सोमवार को श्री बलभद्र वियाहुत सेवा न्यास की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी 13 मई को आयोजित होने वाले भगवान बलभद्र एवं सहस्त्र अर्जुन की प्रतिमा स्थापना, कलवार अतिथि भवन का शुभारंभ और भव्य शोभायात्रा को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। यह भी पढ़ें- शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर निकलेगी जलभरी यात्राबैठक की अध्यक्षता बैठक की अध्यक्षता न्यास के अध्यक्ष अशोक कुमार ने की, जबकि संचालन महासचिव प्रो. नरेश कुमार राज ने किया। उन्होंने बताया कि सीतामढ़ी के इतिहास में पहली बार कलवार समाज अपने आराध्य देव भगवान बलभद्र की भव्य शोभायात्रा निकालने जा रहा है, इसे ऐतिहासिक स्वरूप देने की तैयारी की जा रही है।धार्मिक अनुष्ठान बैठक में निर्णय लिया गया कि 13 मई को सुबह 6:30 बजे से ...