बरेली, फरवरी 16 -- देश की पहली डिजिटल जनगणना 2027 के लिए तैयारियां तेज हो गई हैं। दो चरणों में होने वाली जनगणना में पहले चरण में 22 मई से 20 जून तक मकान सूचीकरण और मकान गणना का कार्य होगा। पहली बार नागरिकों को स्व-गणना विकल्प भी मिलेगा। द्वितीय चरण में जनसंख्या की गणना होगी। देश में आखिरी जनगणना 2011 में हुई थी। यह आजादी के बाद की सातवीं और देश की कुल 15वीं जनगणना थी। इसके आंकड़े अप्रैल 2013 में जारी किए गए थे। अगली जनगणना 2021 में होनी थी, लेकिन कोरोना के कारण इसे टाल दिया गया था। अब जनगणना 2027 को लेकर कवायद तेज हो चुकी है। यह देश की 16वीं जनगणना और आजादी के बाद की आठवीं जनगणना होगी। पहली बार डिजिटल माध्यम से गणना होने जा रही है। स्व-गणना विकल्प भी पहली बार ही नागरिकों को मिल रहा है। इसके तहत राज्य में जनगणना के क्षेत्रीय कार्य शुरू होन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.