बिहारशरीफ, जुलाई 20 -- पहली बार झूमकर बरसा बदरा, लबालब हुए खेत तो लौटी किसानों की मुस्कान 24 घंटे में सीजन की सबसे अधिक 42.21 एमएम बारिश, सुस्त पड़ी धनरोपनी ने पकड़ी रफ्तार 1.47 लाख हेक्टेयर धान की खेती का है लक्ष्य, अब तक 43,721 हेक्टेयर में रोपनी पूरी बारिश से धान के बिचड़ों को मिली संजीवनी, सब्जी उत्पादकों को जल निकासी दुरुस्त रखने की सलाह फोटो खेती-बाड़ी : नूरसराय के सरदार बिगहा में बारिश के बाद लबालब भरे खेत। बिहारशरीफ, कार्यालय प्रतिनिधि। लंबे इंतजार के बाद आखिरकार नालंदा पर मानसून मेहरबान हो गया है। रविवार शाम से सोमवार दोपहर तक रुक-रुक कर हुई कभी तेज तो कभी हल्की बारिश ने सूखे पड़े खेतों को लबालब कर दिया है। इस सीजन में यह पहला मौका है जब बदरा झूमकर बरसा है। जाते-जाते आषाढ़ महीने ने अन्नदाताओं को बड़ी राहत दी है। मौसम का मिजाज बदलते...