प्रयागराज, जुलाई 18 -- प्रयागराज मुख्य संवाददाता जगत तारन गोल्डेन जुबिली स्कूल में शनिवार को संपन्न सत्र 2026-27 के लिए छात्र परिषद के चुनाव में कक्षा नौ से 12 तक के छात्र-छात्राओं ने पहली बार सीलबंद बैलट बॉक्स में कतारबद्ध होकर मतदान किया। वोट डालने के बाद बच्चों ने सेल्फी प्वाइंट पर फोटो खिंचवाकर चहक उठे। नवनियुक्त प्रधानाचार्य डॉली बनर्जी के अभिनव प्रयोग ने न सिर्फ बच्चों में प्रजातांत्रिक प्रक्रिया की समझ पैदा की बल्कि उन्हें भविष्य का जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए भी प्रेरित किया।प्रत्याशियों को भी सहपाठियों एवं जूनियर विद्यार्थियों की अहमियत का अहसास हुआ तो दूसरी ओर छात्र-मतदाताओं के चुनाव चिन्हों ने भी खूब लुभाया। यह भी पढ़ें- लोकतांत्रिक प्रक्रिया से चुने गए छात्र प्रतिनिधि उम्मीदवारो में से किसी ने सितारे को चुनाव चिन्ह बनाया तो क...