नई दिल्ली, जुलाई 14 -- बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर और नीतू कपूर की लव स्टोरी बहुत मशहूर हैं। दोनों पहले दोस्त थे, प्यार हुआ और फिर शादी। ये इंडस्ट्री की सबसे ग्रैंड शादियों में से एक थी। जनवरी 1980 में शादी की सभी रस्में पूरी की गई थीं। राज कपूर के बेटे की इस शादी में 5 हजार से ज्यादा लोग शामिल हुए थे और मेहमानों को कई तरह के पकवान परोसे गए थे। इस शादी में महफिल जमाने के लिए पाकिस्तान से उस्ताद नुसरत फतेह अली खान को भी एक बुलाया गया था। उन्होंने इस शादी में एक ऐसा गाना गया जो बाद में फिल्मों में इस्तेमाल किया गया। ये गाना आज भी बेहद खास है।नुसरत फतेह अली खान ने सजाई थी महफिल कपूर परिवार के पूर्वज पंजाब के लायलपुर (अब फैसलाबाद) से जुड़े हुए थे। इसी जगह से नुसरत फतेह अली खान थे। राज कपूर म्यूजिक के शौकीन थे और पहले से ही नुसरत फतेह अली खान के म्य...