पहली बार आयुर्वेद फार्मेसी की सभी 37 सीटें फुल
वाराणसी, अक्टूबर 2 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। आईएमएस-बीएचयू में इस बार आयुर्वेद फार्मेसी की सभी 37 सीटें भर गई हैं। 2008 में कोर्स शुरू होने के बाद पहली बार ऐसा हुआ है कि सभी सीटों पर प्रवेश हुआ है। पिछले वर्षों में हर बार कई सीटें खाली रह जाती थीं। आयुर्वेद फार्मेसी में सभी सीटें भरने के साथ ही बीएएमएस (बैचलर ऑफ आयुर्वेद मेडिसिन ऐंड सर्जरी) की 75 में से 59 सीटों पर दाखिला हो चुका है। वहीं एमबीबीएस की 100 में से 78 सीटें भर गई हैं। एमडीएस (मास्टर ऑफ डेंटल सर्जरी) की सभी 24 सीटों पर प्रवेश पूरा हो गया है। दूसरी ओर, बीडीएस (बैचलर ऑफ डेंटल सर्जरी) में 63 में से अब तक आठ सीटों पर ही दाखिला हुआ है। संस्थान में विभिन्न पाठ्यक्रमों की काउंसिलिंग प्रक्रिया अभी जारी है। ऐसे में आने वाले चरणों में खाली सीटों पर भी दाखिले की संभावना बनी हुई है।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.