प्रयागराज, फरवरी 25 -- प्रो. राजेन्द्र सिंह (रज्जू भय्या) विश्वविद्यालय में पहली बार अंतर-फैकल्टी प्रतियोगिता कार्यक्रम 'स्फूर्ति' का गुरुवार से होगा। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विश्वविद्यालय के विभिन्न संकायों के विद्यार्थियों में छिपी प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना, स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना का विकास करना तथा शारीरिक, मानसिक एवं सांस्कृतिक विकास को प्रोत्साहित करना है। 'स्फूर्ति' कार्यक्रम के अंतर्गत सांस्कृतिक एवं खेलकूद प्रतियोगिताओं का समावेश किया गया है, जिससे विद्यार्थियों को अपनी रचनात्मकता, कला-कौशल एवं खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करने का अवसर प्राप्त होगा। सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में समूह नृत्य, गायन, फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, रंगोली, फेस पेंटिंग एवं मिमिक्री जैसी आकर्षक और रोचक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इन प्रतियोगिताओं के ...