पहली बारिश में डूबा चास, जलजमाव और बिजली संकट से लोगों का हाल बेहाल
बोकारो, जून 23 -- चास, प्रतिनिधि। रविवार रात हुई बारिश ने चास नगर निगम क्षेत्र की तैयारियों की पोल खोल दी। कुछ घंटों की बारिश के बाद ही पुराना बाजार, बाइपास, बाउरी टोला सहित कई वार्डों और मोहल्लों में जलजमाव की गंभीर स्थिति उत्पन्न हो गई। नाले ओवरफ्लो होकर सड़कों पर बहने लगे, जिससे कई मुख्य मार्ग और गलियां तालाब में तब्दील हो गईं। कई स्थानों पर कचरा बहकर लोगों के घरों तक पहुंच गया, जिससे स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। पुराना बाजार, विवेकानंद पथ और स्वर्णकार मोहल्ला सहित कई इलाकों में नालियों का गंदा पानी और कचरा घरों तक घुस गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि हर वर्ष नालों की सफाई पर लाखों रुपये खर्च किए जाते हैं, लेकिन स्थिति में कोई सुधार नहीं दिखता। मानसून शुरू होने से पहले ही हालात चिंताजनक हो गए हैं, जिससे लोगों में आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.