पहली बरसात में ही तलाव में तब्दील हुई सडक
रांची, जून 22 -- चान्हो, प्रतिनिधि। चोरया से बीजूपाड़ा तक जाने वाली मुख्य सड़क पहली ही बरसात में बदहाल हो गई है। सड़क का लगभग एक चौथाई हिस्सा जलजमाव के कारण तालाब में तब्दील हो चुका है, जिससे राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह सड़क मांडर और बुढ़मू विधानसभा क्षेत्रों को जोड़ने वाली प्रमुख संपर्क सड़कों में शामिल है। करीब सात किलोमीटर लंबाई में राज्य में पहली बार एफडीआर (फुल डेप्थ रिक्लेमेशन) तकनीक से सड़क निर्माण कराया जा रहा है। वहीं, इस मार्ग पर लगभग एक किलोमीटर लंबाई में पीसीसी सड़क का निर्माण भी प्रस्तावित है, लेकिन यह कार्य पिछले दो वर्षों से लंबित पड़ा हुआ है। सड़क पर बने बड़े-बड़े गड्ढों और जलजमाव के कारण किसानों, स्कूली बच्चों तथा दैनिक यात्रियों को सबसे अधिक दिक्कत हो रही है। ग्रामीणों ने जल्द मरम्मत और निर्माण क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.