आजमगढ़, मार्च 8 -- आजमगढ़ ,संवाददाता। युवाओं को रोजगार से जोड़ने और नए रोजगार के अवसर बढ़ाने के उद्देश्य से जिले में प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना लागू कर दी गई है। योजना के तहत पहली बार निजी क्षेत्र में नौकरी करने वाले कर्मचारियों को सरकार एक महीने का वेतन देगी। वहीं नियोक्ताओं को अतिरिक्त रोजगार सृजित करने पर दो वर्ष तक प्रोत्साहन राशि भी दी जाएगी। सहायक श्रमायुक्त पवन कुमार ने बताया कि योजना को दो भागों में विभाजित किया गया है। भाग-ए के तहत पंजीकृत ऐसे कर्मचारी, जो पहली बार नौकरी कर रहे हैं, उन्हें एक महीने का वेतन अधिकतम 15 हजार रुपये तक दो किस्तों में दिया जाएगा। इसके लिए अधिकतम एक लाख रुपये प्रतिमाह वेतन पाने वाले कर्मचारी पात्र होंगे। पहली किस्त छह माह की सेवा पूरी होने के बाद और दूसरी किस्त 12 माह की सेवा तथा कर्मचारी द्वार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.