पहली पोस्टिंग में ही देश पर न्यौछावर हुए अग्निवीर दानिश आलम, IAF विमान क्रैश में मां-बाप ने खोया इकलौता सपूत
आरा, जून 13 -- IAF Plane Crash: असम के जोरहाट में भारतीय वायु सेना के विमान हादसे में बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले सपूत दानिश आलम भी शहीद हो गए। दानिश ने पिछले साल ही एयरफोर्स ज्वाइन की थी। बेटे की नौकरी लगने के बाद परिवार में खुशियों का माहौल था। उनकी पहली पोस्टिंग असम के जोरहाट में हुई। वहीं, पर शनिवार को हुए विमान हादसे में वह देश के लिए न्यौछावर हो गए। 22 वर्षीय दानिश आलम कोइलवर प्रखंड के कायमनगर के रहने वाले थे। वह अपने माता-पिता के इकलौते बेटे थे। दानिश आलम के शहीद होने की सूचना मिलते ही घर में एवं गांव में मातम छा गया। परिजन के अनुसार दानिश पिछले महीने 23 मई को ड्यूटी से छुट्टी पर घर आए थे। अपने परिवार के साथ कुछ दिन बिताने के बाद वह 30 मई को वापस असम लौट गए थे। घर वालों को नहीं पता था कि वह दानिश से उनकी आखिरी मुलाकात थी। 14 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.