फर्रुखाबाद कन्नौज, फरवरी 14 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। मदरसा शिक्षा परिषद की परीक्षाओं में शुरुआत से जो निगरानी ढीली रही उससे परीक्षाओं की शुचिता पर सवाल उठे। अब प्रशासनिक स्तर से परीक्षाओं पर निगरानी बढ़ाई गई है। शनिवार की परीक्षा में पहली पाली में 39.44 फीसदी छात्र उपस्थित रहे और 60.56 फीसदी गैरहाजिर रहे। इस तरह से इस पाली में 1014 में 400 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। दूसरी पाली की सीनियर सेकेंडरी की परीक्षा में कुल 132 छात्रों में 80 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। 52 गैरहाजिर रहे। इस तरह से दूसरी पाली में 60.60 फीसदी उपस्थिति और 39.40 फीसदी अनुपस्थिति रही। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि मदरसा परीक्षा की सीसीटीवी कैमरों से निगरानी करायी जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...