महोबा, मार्च 15 -- महोबा, संवाददाता। जिले में उप निरीक्षक नागरिक पुलिस परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई है। परीक्षा के दूसरे दिन पहली पाली में 560 और दूसरी पाली में 595 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी है। अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को परखा है। परीक्षा के बाद अभ्यर्थियों के वापस लौटने का सिलसिला रात्रि तक जारी रहा। रविवार को दूसरे दिन दो पालियों में परीक्षा आयोजित कराई गई। पहली पाली की परीक्षा में 1920 अभ्यर्थियों में से 1360 परीक्षा में शामिल हुए। 560 ने परीक्षा छोड़ दी। दूसरी परीक्षा में 1920 में 1325 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। परीक्षा में 595 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। जिलाधिकारी गजल भारद्वाज, पुलिस अधीक्षक प्रबल प्रताप सिंह , अपर पुलिस अधीक्षक वंदना सिंह ने अधिकारियों के साथ परीक्षा केंद्रों का निरी...