फतेहपुर, फरवरी 25 -- फतेहपुर। यूपी बोर्ड की परीक्षाओं के लिए जिले में 117 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। बुधवार को हाईस्कूल में विज्ञान तो इंटरमीडिएट की संगीत गायन और रसायन विज्ञान एवं समाजशास्त्र की परीक्षाएं कराई गई। पहली पाली में 34977 एवं दूसरी पाली में 23504 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी एवं दोनों पालियों में कुल 2947 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा की शुचिता के लिए गठित किए गए आठ सचल दल इस केन्द्र से उस केन्द्र का भ्रमण करते रहे लेकिन एक भी परीक्षार्थी नकल करते हुए नहीं पकड़ में आया। पहली पाली में हाईस्कूल में 117 परीक्षा केन्द्रों में विज्ञान की परीक्षा कराई गई। पंजीकृत 36809 परीक्षार्थियों के सापेक्ष 34940 ने परीक्षा दी। जबकि 1869 ने परीक्षा छोड़ दी। इसी पाली में इंटरमीडियट की संगीत-गायन की परीक्षा में पंजीकृत 39 में 37 ने परीक्षा दी ...