प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 19 -- उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से शुक्रवार को पहली पाली में जिले के 86 परीक्षा केंद्रों पर हाईस्कूल के कम्प्यूटर विषय और इंटरमीडिएट के व्यवसायिक की परीक्षा कराई गई। जबकि दूसरी पाली में इंटरमीडिएट के नागरिक शास्त्र की परीक्षा हुई। दोनों पालियों में कुल 819 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। गुरुवार को प्रथम पाली में जिले के 86 (हाईस्कूल 77 और इंटरमीडिएट 26) परीक्षा केंद्रों पर यूपी बोर्ड की ओर से परीक्षा कराई गई। हाईस्कूल के कंप्यूटर विषय की परीक्षा में कुल 1524 परीक्षार्थी शामिल रहे और इंटरमीडिएट के व्यवसायिक की परीक्षा में 463 छात्र शामिल रहें। इसी तरह दूसरी पाली की परीक्षा जिले के 160 केंद्रों पर कराई गई। इसमें इंटरमीडिएट के नागरिक शास्त्र की परीक्षा में 6172 परीक्षार्थी शामिल हुए। डीआईओएस ओमकार राणा ने ब...