बरेली, मई 13 -- बरेली कॉलेज में विश्वविद्यालय की पहली पाली में परीक्षा के दौरान लगातार ड्यूटी से शिक्षक अनुपस्थित हो रहे है। जिसके कारण कॉलेज में पहली पाली की परीक्षा के दौरान परीक्षा कक्षों में शिक्षकों की लगातार कमी हो रही है। सोमवार को कॉलेज में पहली पाली की परीक्षा के दौरान 40 से अधिक और मंगलवार को पहली पाली में 30 शिक्षक परीक्षा ड्यूटी से नदारद रहे। परीक्षाओं के दौरान पहली पाली की ड्यूटी से अनुपस्थित रहने की लगातार घटनाओं से शिक्षकों की अनुशासनहीनता सामने आ रही है। कॉलेज प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई नहीं होने के कारण ये लापरवाही होने की बात सामने भी आ रही है। यह भी पढ़ें- बीएचयू में यूजी-पीजी पाठ्यक्रमों की सेमेस्टर परीक्षाएं बुधवार से शुरू होंगी। परीक्षा विभाग की तरफ से मंगलवार को सभी शिक्षकों को निर्देश जारी किए गए हैं। यह भी पढ़े...