सीवान, अप्रैल 22 -- सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। सत्र 2025-29 सीबीसीएस यूजी फर्स्ट सेमेस्टर परीक्षा 2025 शहर के डीएवी पीजी कॉलेज, विद्या भवन महिला कॉलेज, जेडए इस्लामियां पीजी कॉलेज व दारोगा प्रसाद राय डिग्री कॉलेज परीक्षा केन्द्र पर मंगलवार को दो पालियों में संपन्न हुई। पहली पाली साढ़े 9 से साढ़े 12 जबकि दूसरी पाली अपराहृन डेढ़ बजे से शाम साढ़े 4 बजे तक चली। लगातार दूसरे दिन भी परीक्षा केन्द्रों पर नकल नहीं होने से केन्द्राधीक्षक व वीक्षक सुकुन में दिखे। बहरहाल, पहली पाली में ग्रुप ए में इंग्लिश कम्युनिकेशन व दूसरी पाली में ग्रुप बी में एईसी-1 की परीक्षा ली गई। डीएवी पीजी कॉलेज के प्राध्यापक सह केन्द्राधीक्षक प्रो. डॉ. कृष्णकांत ने बताया कि पहली पाली में 559 में 528 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, 31 अनुपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- तृतीय सेमेस...