आजमगढ़, फरवरी 27 -- आजमगढ, संवाददाता। संस्कृत परीक्षा बोर्ड की चल रही पूर्व मध्यमा और उत्तर मध्यमा की परीक्षा में शुक्रवार को पहली पाली में उत्तर मध्यमा प्रथम वर्ष की अंग्रेजी और चित्रकला विषय की परीक्षा हुई। परीक्षा 11 केंद्रों पर आयोजित की गई। परीक्षा में नकल रोकने के लिए सचल दस्ता परीक्षा केंद्रों पर भ्रमण करती रही। कोई भी नकलची नहीं पकड़ा गया। प्रभारी डीआईओएस मनोज कुमार ने बताया कि शुक्रवार को पहली पाली में उत्तर मध्यमा प्रथम वर्ष की परीक्षा हुई। इसमें कुल 744 पर परीक्षार्थी पंजीकृत थे। जिसमें से 472 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। जबकि 272 परीक्षार्थी परीक्षा से अनुपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.