कानपुर, मार्च 31 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता राष्ट्रीय मल्टी डे क्रिकेट चैम्पियनशिप के तीसरे मैच में कलावती सुपर किंग्स ने पारी की बढ़त हासिल कर मुकाबला अपने नाम किया। पहली पारी नौ विकेट पर 307 रन पर घोषित करने वाली सुपर किंग्स के सामने केएसपीएल की टीम 243 रन ही बना सकी। दूसरी पारी में सुपर किंग्स ने 62 रन की बढ़त के साथ चार विकेट पर 115 रन बनाकर पारी घोषित की। दूसरी पारी में खेलने उतरी केएसपीएल की टीम नौ विकेट पर 128 रन ही बना सकी। इससे मुकाबला ड्रा रहा।शहर में पहली बार खेले जा रहे मल्टी डे क्रिकेट मुकाबले में खिलाड़ियों की प्रतिभा दिख रही है। मैच की पहली पारी में 62 रन देकर केएसपीएल के छह विकेट लेने वाले गेंदबाज मीशम अब्बास ने दूसरी पारी में भी शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने 58 रन देकर पांच खिलाड़ियों को अपना शिकार बनाया। सधी गेंदबाजी के ...