भदोही, मई 3 -- भदोही, संवाददाता। पहली पत्नी और बच्चों के रहते ठेकेदार ने दूसरी शादी कर ली। इतना ही नहीं, उससे भी बच्चे हो गए। उसके बाद पहली पत्नी को दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने लगा। मामले में ऊंज पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया। ऊंज थाना क्षेत्र के रघुरामपुर गांव निवासी सीताराम की बेटी पूजा की शादी सुरियावां थाना क्षेत्र के निदिउरा, अभियां निवासी आशीष कुमार शुक्ला के साथ दो जून 2011 को हुई थी। उस दौरान दहेज में पांच लाख रुपया, सोने की चेन, चार अंगूठी समेत अन्य सामान दिए गए थे। उसके बाद भी ससुराल के लोग चार पहिया वाहन की मांग कर रहे थे। दोनों को समृद्धि 11 वर्ष और नौ साल के शशांक शुक्ला नामक दो बच्चे हैं। विवाहिता पूजा ने एसपी को दिए गए प्रार्थना पत्र में कहा कि पति मुंबई एवं वाराणसी में रहकर बड़े पैमा...