धनबाद, अप्रैल 22 -- जिले के सरकारी स्कूलों का नया सत्र एक अप्रैल से शुरू हो चुका है। नए सत्र 2026-27 के लिए स्कूलों में पहली, दूसरी व तीसरी कक्षा की किताबें नहीं मिली हैं। ये बच्चे पुरानी किताबें या बिना किताब के ही स्कूल आ रहे हैं। अब तक चौथी कक्षा से नौवीं कक्षा तक के बच्चों को ही नि:शुल्क किताबें मिल पाई है। महत्वपूर्ण यह है कि मई के पहले सप्ताह में पहली मासिक टेस्ट रेल प्रोजेक्ट ली जाएगी। बिना बच्चे के मासिक टेस्ट कैसे देंगे। वहीं जिले को 10वीं व 11वीं कक्षा की किताबें भी नहीं मिली है। बताते चलें कि राज्य सरकार की ओर से पहली से 12वीं कक्षा तक के छात्र-छात्राओं को नि:शुल्क किताबें दी जाती है। मामले में शिक्षकों का कहना है कि हमलोग लगातार बीआरसी के सम्पर्क में है, लेकिन प्रखंड संसाधन केन्द्र में किताबें नहीं आई है। स्कूलों में बच्चों को...