नई दिल्ली, अगस्त 30 -- नई दिल्ली, हिन्दुस्तान ब्यूरो। भारतीय अर्थव्यवस्था की रफ्तार वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही यानी अप्रैल-जून में कुछ धीमी पड़ सकती है। क्षेत्रवार रुझानों से पता चलता है कि औद्योगिक और सेवा क्षेत्र ने अर्थव्यवस्था को सहारा देना जारी रखा, लेकिन मानसून के देर से आने के कारण कृषि क्षेत्र की गतिविधियां धीमी रहने की आशंका है। सरकार पहली तिमाही के जीडीपी के आधिकारिक आंकड़े 31 अगस्त 2026 को जारी करेगी। हमारे सहयोगा प्रकाशन 'मिंट' के सर्वे में यह अनुमान जताया गया है। इसमें देश के 21 अर्थशास्त्रियों ने अपनी राय दी। इसके अनुसार, पहली तिमाही में देश की वास्तविक सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) वृद्धि दर 7.4% रह सकती है। मार्च तिमाही में जीडीपी वृद्धि दर 7.8% रही थी। इसके मुकाबले 7.4% का अनुमान करीब 0.4 प्रतिशत अंक की कमी दर्शाता है।...