कटिहार, जून 25 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि जिले के माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों में अध्ययनरत हजारों विद्यार्थियों के लिए पहली त्रैमासिक परीक्षा का कार्यक्रम तय कर दिया गया है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के निर्देश पर एक जुलाई से कक्षा नौवीं, दसवीं एवं बारहवीं की त्रैमासिक परीक्षाएं आयोजित होंगी। परीक्षा के सफल एवं शांतिपूर्ण संचालन को लेकर शिक्षा विभाग ने तैयारी पूरी कर ली है। प्रश्नपत्रों और उत्तर पुस्तिकाओं के सुरक्षित वितरण के लिए जिले में विशेष व्यवस्था की गई है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार इंटरमीडिएट की प्रथम त्रैमासिक परीक्षा एक जुलाई से आठ जुलाई तक आयोजित होगी, जबकि कक्षा नौवीं और दसवीं की परीक्षा एक जुलाई से तीन जुलाई तक चलेगी। सभी परीक्षाएं दो पालियों में संपन्न कराई जाएंगी। परीक्षा को लेकर विद्यार्थियों के बीच ...