पहली जीत से गदगद कैज़ाद, बोले- अब स्पोर्टिंग क्लब दिल्ली पर पूरा फोकस
जमशेदपुर, जुलाई 29 -- जमशेदपुर। जमशेदपुर एफसी के मुख्य कोच कैज़ाद अंबापर्दीवाला ने डूरंड कप में अपने पहले मुकाबले में डिफेंडर्स एफसी पर 5-0 की शानदार जीत के बाद खुशी जताते हुए इसे क्लब और अपने लिए यादगार पल बताया। उन्होंने कहा कि रांची के बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में हजारों दर्शकों के बीच पहली बार प्रतिस्पर्धी मैच में टीम का नेतृत्व करना विशेष अनुभव रहा। उन्होंने प्रशंसकों के शानदार समर्थन और खिलाड़ियों के पेशेवर प्रदर्शन की सराहना की। कैज़ाद ने कहा कि टीम ने मैच पर पूरा नियंत्रण रखा, कई मौके बनाए और क्लीन शीट भी बरकरार रखी, हालांकि अभी भी खेल की तीव्रता बनाए रखने और अंतिम तीसरे हिस्से में बेहतर फैसले लेने की जरूरत है। उन्होंने अकादमी के तीन खिलाड़ियों लॉमसांगज़ुआला, शागोलसेम राशिथोई मीतेई और एल्विन ईशान खिरिएम के डेब्यू की भी प्रशंसा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.