पहली चाल के साथ शुरू हुई रुद्रपुर ओपन रैपिड चेस प्रतियोगिता
रुद्रपुर, मई 31 -- रुद्रपुर, संवाददाता। छठवीं रुद्रपुर ओपन रैपिड शतरंज प्रतियोगिता का शुभारंभ भाजपा नेता भारत भूषण चुघ ने किया। रविवार को जेसीज पब्लिक स्कूल के सभागार में आयोजित प्रतियोगिता में उन्होंने खिलाड़ियों के साथ पहली चाल चलकर प्रतियोगिता का आगाज किया। इस मौके पर भाजपा नेता चुघ ने कहा कि शतरंज का खेल देशभर में तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। भारतीय खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं और देश का नाम रोशन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। गांवों और छोटे शहरों से निकलकर युवा खिलाड़ी विभिन्न खेलों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल कर रहे हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं। राघव चेस एकेडमी के तत्वावधान में आयोजित इस प्रतियोगिता में उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और दिल्ली के 140 खिलाड़...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.