पहली क्लास के नामांकित बच्चों की हो रही डाटा इंट्री
मोतिहारी, अगस्त 26 -- घोड़ासहन,निज प्रतिनिधि सर्व शिक्षा अभियान के तहत सभी नामांकित बच्चों का पोर्टल पर इंट्री का काम प्रखंड के विद्यालयों में चल रहा है। फिलहाल विद्यालयों में कक्षा-1 में नये नामांकित बच्चों का नाम ही पोर्टल पर इंट्री किया जा रहा है। बीआरसी सूत्रों ने बताया कि इससे उपर की कक्षाओं में नामांकित लगभग सभी बच्चों का नाम पोर्टल पर इंट्री किया जा चुका है उसमें आवश्यकतानुसार संशोधन किया जायेगा। जबकि कक्षा-1 में नये नामांकित बच्चों का नाम प्राथमिकता के आधार पर पोर्टल पर इंट्री करने की प्रक्रिया जारी है। यह भी पढ़ें- ई शिक्षा कोष पोर्टल पर इंट्री के मामले में ढाका जिले में दूसरे स्थान पर
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.