संभल, सितम्बर 1 -- विद्यार्थियों के शैक्षिक अभिलेखों में जन्मतिथि को लेकर होने वाली विसंगतियों पर शिक्षा विभाग ने सख्ती शुरू कर दी है। अब कक्षा एक में प्रवेश के समय दर्ज की गई जन्मतिथि ही विद्यार्थी के पूरे शैक्षिक रिकॉर्ड का आधार बनेगी। ऐसे में विद्यालयों में प्रवेश के समय जन्मतिथि दर्ज करने में विशेष सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए हैं। विभागीय निर्देशों के अनुसार विद्यार्थी का विद्यालय में प्रवेश करते समय उपलब्ध प्रमाणित अभिलेखों की जांच की जाएगी। इसके बाद ही जन्मतिथि को विद्यालय के अभिलेख में दर्ज किया जाएगा। आगे चलकर इसी जन्मतिथि के आधार पर विद्यार्थी के शैक्षिक दस्तावेज तैयार होंगे। हाईस्कूल समेत अन्य शैक्षिक प्रमाणपत्रों में भी यही जन्मतिथि मान्य रहेगी। इससे अलग-अलग अभिलेखों में जन्मतिथि अलग होने की समस्या पर अंकुश लगेगा

जन्म प्रम...