नई दिल्ली, मार्च 18 -- UP News: उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव एसपी गोयल ने निर्देश दिए हैं कि प्रदेश सरकार द्वारा जनस्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से संचारी रोग नियंत्रण अभियान एक से 30 अप्रैल 2026 तक और दस्तक अभियान 10 से 30 अप्रैल 2026 तक संचालित किया जाएगा। उन्होंने सभी जिलाधिकारियों से हीट वेव से बचाव के लिए उपाय करने के निर्देश दिए। साथ ही इसका व्यापक प्रचार प्रसार करने को कहा। मुख्य सचिव एस.पी.गोयल ने ये निर्देश बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी मण्डलायुक्तों एवं जिलाधिकारियों के साथ साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। उन्होंने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने जनपदों में स्वास्थ्य विभाग के साथ अन्य संबंधित विभागों की अंतर्विभागीय बैठक आयोजित कर माइक्रो प्लान तैयार करते हुए अभियान की सभी तैयारिय...