हमीरपुर, अप्रैल 17 -- हमीरपुर, संवाददाता। एसपी मृगांक शेखर पाठक ने गुरुवार की देर शाम पुलिस लाइन में पहली अपराध समीक्षा बैठक के दौरान ही सदर कोतवाल पवन कुमार पटेल को लाइन हाजिर कर दिया। फिलहाल सदर कोतवाली में कोई नई तैनाती नहीं हुई है। बता दें कि छह मार्च की रात को शहर के अमन शहीद मोहल्ले में किराए के कमरे में फांसी के फंदे में लटके वकील के मामले और विवेचनाओं से संबंधित मामलों में ढिलाई बरतने की वजह से उक्त कार्रवाई की गई है। इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप की स्थिति है।एसपी ने बताया कि उक्त कार्रवाई उच्चाधिकारियों के आदेशों की लगातार अवहेलना करने की वजह से की गई है। यह भी पढ़ें- सड़क सुरक्षा से संबंधित जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश बता दें कि करीब छह माह पूर्व सदर कोतवाली में पवन कुमार पटेल की तैनाती हुई थी। इस दरम्यान कानून व्यव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.