लखनऊ, अगस्त 25 -- गोसाईगंज स्थित निजी पैथोलॉजी एंड डायग्नोस्टिक सेंटर से जारी अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट को लेकर गंभीर सवाल उठे हैं। 55 वर्षीय महिला की 27 मई को कराई गई पेट की अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट में लीवर में अर्ली सिरोसिस और लीवर व स्प्लीन बढ़े होने यानी हेपेटोसप्लीनोमेगाली का उल्लेख किया गया। वहीं महज तीन दिन बाद 30 मई को निजी इमेजिंग डायग्नोस्टिक्स सेंटर में दोबारा जांच कराई गई। अल्ट्रासाउंड जांच में सिरोसिस का कोई उल्लेख नहीं मिला और लीवर-स्प्लीन सामान्य बताए गए। दूसरी रिपोर्ट में केवल दाहिनी किडनी में करीब सात मिलीमीटर की पथरी बताई गई। गोसाईंगज के डखवा ब्लॉक निवासी रूपरानी को पेट में दर्द हुआ। परिवारीजनों ने डॉक्टर की सलाह ली। डॉक्टर ने अल्ट्रासाउंड जांच कराई गई। परिवारीजन मरीज को लेकर गोसाईंगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के निकट स्थित पै...