फरीदाबाद, फरवरी 18 -- फरीदाबाद। बुधवार शाम को रमजान का चांद नजर आते ही पवित्र महीने की शुरुआत हो गई। गुरुवार को पहला रोजा रखा जाएगा। बुधवार से मस्जिदों में तरावीह शुरू हुई और बाजारों में सेहरी व इफ्तार की खरीदारी से रौनक बढ़ गई। चांद दिखते ही शुरू हुआ मुबारकबाद का दौर बुधवार शाम जैसे ही चांद नजर आया, लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई। हर तरफ रमजान मुबारक की आवाज सुनाई देने लगी। लोग एक-दूसरे से मिलकर और फोन व सोशल मीडिया के जरिए बधाई देने लगे। घरों में बच्चों और बुजुर्गों में खास उत्साह देखा गया। मस्जिदों में भीड़ बढ़ गई और लोगों ने अल्लाह का शुक्र अदा किया। कई परिवारों ने एक साथ बैठकर दुआ की। रमजान के आगमन से पूरे इलाके में धार्मिक और आत्मिक माहौल बन गया है। मस्जिदों में तरावीह, घरों में कुरान की तिलावत रमजान शुरू होते ही बुधवार रात से ही मस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.