बोकारो, फरवरी 28 -- बोकारो, प्रतिनिधि। शहर की सरकार बनाने के लिए शुक्रवार को चास आईटीआई मोड़ स्थित कृषि उत्पादन बाजार समिति परिसर में मतों की गिनती देर रात तक जारी रही। चास नगर निगम से वार्ड पार्षद की अपेक्षा मेयर पद उम्मीदवार का रूझान सुनने के लिए आमजन सबसे अधिक उत्सुक रहे। हर कोई अपने-अपने जाननेवाले व समर्थक से मोबाइल पर कॉल करके हर राउंड के परिणाम जाना चाह रहे थे। वार्ड पार्षद के नतीजे बीच-बीच घोषित किए जा रहे थे। दिन के करीब सवा तीन बजे मेयर पद के पहले राउंड के परिणाम घोषित किए गये। करीब चार घंटे बाद दूसरे राउंड के नतीजे का ऐलान किया गया। इस पद के लिए मतों की हो रही धीमी गति पर लोगों का उत्साह ठंडा पड गया। पहले राउंड में कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी जमील अख्तर के बढ़त की खबर सुनकर कर समर्थक आईटीआई मोड़ पर जमा होने लगे थे। शाम चार बजे तक...