बागेश्वर, अप्रैल 18 -- बागेश्वर। अस्मिता फुटबॉल लीग में दूसरे दिन पहला मैच कंट्रीवाइड मंडलसेरा और जीजीआईसी बागेश्वर के मध्य खेल गया। दोनों की टीमों के खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन किया। यह मैच 1- 1 गोल के साथ बराबरी पर छूआ। दूसरा मैच जीआईसी मंडलसेरा और कंट्रीवाइड मंडलसेरा के मध्य खेला गया, जिसमें कंट्रीवाइड मंडलसेरा ने 1- 0 से जीत हासिल की। तीसरा मैच जीजीआईसी बागेश्वर और जीआईसी मंडलसेरा के मध्य खेला गया। यह मैच भी 1- 1 गोल के साथ बराबरी पर छूटा। शनिवार को फाइनल मैच खेला जाएगा। 19 बीजीएच 01 पी: बागेश्वर के नुमाईशखेत मैदान में खेले गए मैच में गेंद को काबू में करते खिलाड़ी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...