अररिया, मार्च 21 -- अररिया, वरीय संवाददाता बसंत नवरात्र को लेकर प्रसिद्ध मां खड्गेश्वरी महाकाली मंदिर में रोजाना विशेष पूजा अर्चना की जा रही है। इस पूजा में रोजाना सैकड़ों की संख्या में भक्त पूजा अर्चना के लिए पहुंच रहे हैं। खासकर महिला भक्त काफी बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रही हैं। मां खड्गेश्वरी के साधक नानू बाबा ने बताया कि बसंत नवरात्रि के पहला पूजा से ही काली मंदिर में रोजाना विशेष पूजा अर्चना की जा रही है। रोजाना पुष्पांजलि की जा रही है। जिसमें सैकड़ों की तादाद में भक्तगण भाग ले रहे हैं।बाबा ने यह भी बताया कि आगामी मंगलवार,बुधवार, गुरुवार व शुक्रवार को मां खड्गेश्वरी काली मंदिर में महाभोग का आयोजन किया जाएगा। बाबा ने बताया कि नवरात्र पर्व के दूसरे दिन माँ ब्रह्मचारिणी की पूजा-अर्चना की जाती है। साधक इस दिन अपने मन को मां के चरणों में लगाते हैं।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.