गाज़ियाबाद, मार्च 21 -- - टीएनएम अकादमी में टूर्नामेंट का आयोजन होगा गाजियाबाद, संवाददाता। टीएनएम अकादमी में रविवार को नींव शक्ति संस्था और रोटरी क्लब विकास की ओर से पहला टी-10 वेस्टर्न यूपी बधिर टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा। टूर्नामेंट में कुल चार टीमों के बीच मुकाबला होगा। इसमें मेरठ, गाजियाबाद, नोएडा और हापुड़ की टीम शामिल है।संस्था की अध्यक्षा ऋचा बल्लभ ने बताया कि टूर्नामेंट में 10-10 ओवर के मैच कराए जाएंगे। टूर्नामेंट सुबह 10 बजे से शुरू किया जाएगा। इसमें कुल छह लीग मैच और एक फाइनल मैच खेला जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य बधिरों को मुख्य धारा से जोड़ना और खेल के माध्यम से उनका विकास करना है। विजेता टीम और प्रतिभागी खिलाड़ियों को ट्रॉफी और पदक देकर सम्मानित किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की ...