गोड्डा, जून 24 -- मेहरमा, एक संवाददाता। अंचल क्षेत्रान्तर्गत सुड़नी गांव में मोहर्रम पर लगने वाले पहलाम स्थल विवाद के निपटारे हेतु मंगलवार को अंचल अधिकारी खगेन महतो एवं थाना प्रभारी सौरभ कुमार ठाकुर ने गांव पहुंचकर लोगों से बातचीत की एवं सर्वसम्मती से एक राय बनाने की अपील की।इस दौरान मोहर्रम जुलूस के रूट का निरीक्षण करते हुए पहलाम वाले स्थल का भी जायजा लिया।सीओ श्री महतो ने बीते वर्ष जहां पहलाम हुआ था, इस वर्ष भी वहीं पहलाम करने का निर्देश दिया। ज्ञात हो कि कुछ लोग गांव के पूर्व मुखिया मोहम्मद अलाउद्दीन व अन्य के निजी जमीन पर पहलाम करना चाहते हैं। यह भी पढ़ें- मुहर्रम को लेकर प्रशासन सख्त, डीजे- पटाखों पर पूर्ण प्रतिबंध, पेज 5 लीड जिस पर सीओ ने रैयतों से अनापत्ति पत्र अंचल कार्यालय में जमा कराने के बाद हीं ऐसा कराने का आदेश देने की बात कह...